Petrol Diesel Price today : ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड गिरकर $63 प्रति बैरल और WTI क्रूड $59 प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। इस गिरावट के बाद आम जनता को उम्मीद थी कि 4 दिसंबर 2025 को पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे जो रेट जारी किए हैं, उनमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
राष्ट्रीय स्तर पर कीमतें स्थिर हैं, लेकिन राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के चलते कुछ शहरों में पैसों का अंतर आया है।
यूपी-बिहार और राजस्थान का हाल
-
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में पेट्रोल ₹94.69 प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि नोएडा में यह ₹94.85 है। गाजियाबाद में कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है।
-
बिहार: पटना में पेट्रोल की कीमत ₹105.18 प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है। यहां डीजल ₹92.04 प्रति लीटर मिल रहा है।
-
राजस्थान: जयपुर में पेट्रोल ₹104.72 प्रति लीटर है। श्रीगंगानगर में देश का सबसे महंगा पेट्रोल बिक रहा है।
क्या भविष्य में कम होंगे दाम?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह 70 डॉलर के नीचे बनी रहीं, तो तेल कंपनियां आने वाले दिनों में मार्जिन का फायदा आम ग्राहकों को दे सकती हैं। फिलहाल, महानगरों में रेट जस के तस बने हुए हैं।